Greater Noida: हिंदू बनकर युवती और महिलाओं का बनाया गया अश्लील वीडियो और फिर कराया जाता है धर्म परिवर्तन
दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक, यह गिरोह हिंदू महिलाओं और लड़कियों को टारगेट करता है। उनकी अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है और अलग—अलग विशेष समुदाय के लोगों से शारीरिक संबंध बनवाए जाते है।

विशेष समुदाय के एक परिवार, उनके दोस्त और रिश्तेदारों पर धर्मांतरण का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि वह हिंदू बनकर युवतियों को फंसाते है और फिर विशेष समुदाय के युवकों से शारीरिक संबंध बनवाए जाते है। उनकी अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक, यह गिरोह हिंदू महिलाओं और लड़कियों को टारगेट करता है। उनकी अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है और अलग—अलग विशेष समुदाय के लोगों से शारीरिक संबंध बनवाए जाते है। इस मामले में पुलिस ने हारुन खान, इसके पिता अलियार खान, जीजा राजू खान, भाई सिकंदर उर्फ सोनू खान, कपिल खान, हारुन की पत्नी सहाना खान, बहन गुडिया, कुछ अज्ञात दोस्त और रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अरोप है कि हारुन के जीजा राजू खान ने पीड़िता को गंदी—गंदी गालियां दी और अश्लील फंब्तियां कसी। उसके बाद राजू ने जान से मारने की धमकी देकर कहा कि वह हारुन और उसके परिवार के लोग जल्द केस फाइनल कर देंगे। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़िता और उसकी नाबालिग बेटी डर के साए में जीने को मजबूर है। उन्हें हारुन और उसकेे परिवार की तरफ से मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वह आत्महत्या करने को मजबूर है।




