×
Uncategorized

Greater Noida: बिजली के बिल में अमीन को फटकार, कोर्ट ने एसडीएम और तहसीलदार को किया तलब

एडवोकेट कपिल शर्मा ने बताया कि बील अकबपुर गांव निवासी ऋषिदत्त शर्मा ने अपने घर के लिए पुराने समय में बिजली का कनेक्शन लिया था।

बिजली के बिल के मामले में जिला अदालत ने दादरी एसडीएम और तहसीलदार को तलब किया है। एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। उन्होंने जवाब देने के लिए अमीन को भेज दिया। अब कोर्ट ने अमीन को फटकार लगाते हुए दादरी एसडीएम और तहसीलदार को आठ जनवरी 2026 को पेश होने का आदेश दिया है।

एडवोकेट कपिल शर्मा ने बताया कि बील अकबपुर गांव निवासी ऋषिदत्त शर्मा ने अपने घर के लिए पुराने समय में बिजली का कनेक्शन लिया था। वह दस साल पहले घर के पास अस्पताल बनवा रहे थे। निर्माण कार्य के चलते अस्पताल के लिए घर के बिजली कनेक्शन से लाइट जोड़ ली। इसी बीच बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की और उनपर कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। ओवर लोड भी दिखाया गया। जिसके चलते उनपर बिजली चोरी में 91990 और ओवरलोड के मामले में 49913 की आरसी का नोटिस दिया गया।

रिकवरी नोटिस जारी होने पर उन्होंने अमीन के जरिए बिल जमा करा दिया। करीब दस बाद फिर से यूपीपीसीएल ने उनपर देनदारी दिखा दी और बिल जमा करने की बात कही। उन्होंने बिजली और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई तो कोई सटीक जवाब नहीं मिला। अब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने प्रशासन से जवाब मांगा तो एसडीएम और तहसीलदार की जगह अमीन पेश हुआ। जिनसे कोर्ट संतुष्ट नजर नहीं आया। कोर्ट ने दादरी एसडीएम और तहसीलदार को आठ जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close