Greater Noida: लंबे इंतजार के बाद निवासियों को मिला मालिकाना हक, जताई खुशी
पहले दिन विजय कुमार चौबे, आरती चावला कंसल, आनंद कुमार राय, संध्या राय, मोहन कुमार वर्मा, प्रगति वर्मा, आशीष मोहन, अक्षय कुमार जैन, दीपक गुप्ता, निधि गर्ग, सुधा शर्मा, प्रदीप कुमार, रुही शुक्ला और हिमांशु शुक्ला ने रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण कराया है। सोसाइटी के 166 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है।

ग्रेटर नोएडा की वृंदा सिटी निवासियों को करीब 20 साल बाद फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके बाद घर खरीदारों ने ढोल बजाकर खुशी जाहिर की है। वहीं, 166 फ्लैटों का पंजीकरण होगा।
पहले दिन विजय कुमार चौबे, आरती चावला कंसल, आनंद कुमार राय, संध्या राय, मोहन कुमार वर्मा, प्रगति वर्मा, आशीष मोहन, अक्षय कुमार जैन, दीपक गुप्ता, निधि गर्ग, सुधा शर्मा, प्रदीप कुमार, रुही शुक्ला और हिमांशु शुक्ला ने रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण कराया है। सोसाइटी के 166 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है।
सोसाइटी निवासी आशीष मोहन एवं हिमांशु शुक्ला ने बताया कि करीब 20 साल से रजिस्ट्री प्रक्रिया अटकी हुई थी। लगातार निवासियों की तरफ से रजिस्ट्री की मांग की जा रही थी। लेकिन कई अड़चनों के बाद अब सफलता हाथ लगी है। इन परिवारों के लिए यह केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि 20 वर्षों से अधिक समय तक चले संघर्ष का परिणाम है। अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई अपना घर का सपना पूरा करने के लिए लगाई थी। इससे जुड़ी प्रक्रियाओं और लंबित प्रमाणपत्रों के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा था।
हालांकि, कुछ अन्य प्रक्रियाएं अभी भी शेष हैं, लेकिन फ्लैट पंजीकरण का यह चरण सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वृंदा सिटी के सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले परिवारों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।