×
Uncategorized

Greater Noida: हिजाब मामले में​ बिहार सरकार के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, सीएम के इस्तीफा की मांग

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ शशि यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, सार्वजनिक मंच पर एक महिला का हिजाब खींचकर उन्होंने देश की आधी आबादी को अपमानित करने का काम किया है।

समाजवादी महिला सभा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला अभ्यर्थी का हिजाब खींचने के मामले में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और बिहार मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती खींचना निंदनीय और अशोभनीय है। यह महिला की गरिमा के खिलाफ है। बिहार मुख्यमंत्री के इस कृत्य से देश की प्रत्येक महिला का अपमान हुआ है। इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, सार्वजनिक मंच पर एक महिला का हिजाब खींचकर उन्होंने देश की आधी आबादी को अपमानित करने का काम किया है।

वहीं, डॉ. शशि यादव ने कहा कि समाजवादी महिला सभा बिहार मुख्यमंत्री के इस कृत्य की घोर निंदा करती है और मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बीरसिंह यादव, कृशान्त भाटी, सुनील भाटी, शहनाज़ ख़ान, अनीता चौहान, विजेंद्री यादव, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, विनोद लोहिया, विक्रम टाइगर, रुखसार बेगम, संजीदा बेगम, शिमला सागर, दिलसना, मीना आदि मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close