×
Uncategorized

Greater Noida: स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी, बोर्ड एग्जाम से पहले डीएम ने की बैठक

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्णत नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर वीरवार को डीएम मेधा रूपम ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में 60 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाएं पूर्णत नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। जहां कहीं भी कमियां हों, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की स्थापना कर 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय अवस्था में रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी समय से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम और उसमें रखी चार डबल लॉक अलमारियों का खोलना, चाबियों का रखरखाव नियमानुसार किया जाए, परीक्षा दिन पर प्रश्न पत्र के लिफाफे को खोलने से पहले केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तीनों की मौजूद रहे। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में गौतम बुद्ध नगर के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 42917 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी, सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close