crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida : पति के संग 8 माह रही दुल्हन लाखों की जूलरी, नगदी और रजाई गद्दे तक लेकर हुई फरार, कांट्रेक्टर पुलिस के काट रहा चक्कर

Greater Noida News : सात फेरे लेकर पति के संग विदा होकर आई एक दुल्हन आठ माह बाद लाखों की नगदी और जूलरी लेकर फरार हो गई। खास बात यह है कि वह घर का सारा सामान भी साथ ले गई। पीड़ित का कहना है कि उसका भाई कासगंज से गाड़ी लेकर आया था। जिसमें वह घर का सारा सामान भरकर ले गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि बिसरख कोतवाली पुलिस ने अभी तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, बिसरख गांव निवासी इशांक गुप्ता की शादी अप्रैल माह में कासगंज निवासी विनिता गुप्ता से हुई थी। इशांक गुप्ता पेशे से कांट्रेक्टर है। इशांक गुप्ता का कहना है कि वह शादी के बाद से परेशान करने लगी। आए दिन गाली—गलौज और मारपीट करती थी। आए दिन झगड़े और मारपीट की वजह से मां ने घर से बेदखल कर दिया। वह किराए पर मकान लेकर मां से अलग रहने लगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में वह फ्लैट बनाने के चक्कर में हरियाणा के यमुना नगर गए हुए थे।

आठ माह रही पति के साथ
विनिता गुप्ता आठ माह अपने पति के साथ रही। पीड़ित का कहना है कि वह आए दिन मारपीट करती थी। दिसबंर माह में वह घर से करीब आठ लाख का माल लेकर फरार हो गई। उन्होंने बताया कि वह एक डायमंड रिंग, चार सोने की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी करीब साढ़े सात लाख की जूलरी और 74 हजार रुपये की नगदी भी साथ ले गई। उन्होंने बताया कि उसका भाई घर का सारा सामान भी गाड़ी में भरकर ले गया। किचन का सामान और रजाई गद्दे तक ले गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close