×
Uncategorized

Greater Noida: गोलचक्कर के पास गाड़ियों के बीच ऊंट ने बदली अपनी चाल, धड़ाम से नीचे सड़क पर गिरा युवक

वीडियो में दिख रहा है कि एक ऊंट पर एक युवक बैठा था। आसपास चल रही गाड़ियों को देखकर ऊंट ने अचानक तेज दौड़ लगा दी। इस कारण ऊंट पर बैठा युवक संतुलन खो बैठा और धड़ाम से नीचे जा गिरा।

बीटा—2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा कर्मिशयल बेल्ट स्थित गोल चक्कर के पास गाड़ियों के बीच ऊंट ने जैसे ही अपनी रफ्तार बढ़ाई। उसपर बैठा युवक धड़ाम से नीचे जा गिरा और कुछ दूरी तक घसीटता हुआ चला गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक ऊंट पर एक युवक बैठा था। आसपास चल रही गाड़ियों को देखकर ऊंट ने अचानक तेज दौड़ लगा दी। इस कारण ऊंट पर बैठा युवक संतुलन खो बैठा और धड़ाम से नीचे जा गिरा। ऊंट की रस्सी उसके हाथ में ही रही और ऊंट उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस घटना के बाद एक ऊंट तेजी से वहां से भाग गया।

सड़क पर गिरने से युवक घायल हुआ है। पीछे चल रही एक कार में सवार युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। शहर की व्यस्त गोल चक्कर पर ऊंटों की इस तरह की दौड़ से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, कुछ दूर आगे जाकर युवक ने दोनों ऊंटों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close