Greater Noida: यमुना एक्सपेस-वे पर टकराई तीन कारें, एक की हुई दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा
रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई। आगरा से नोएडा जाने वाली रोड पर पंच कार में पीछे से सूमो ने टक्कर मार दी।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस—वे पर तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद दो कारों में आग लग गई। गाड़ियों में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, उससे पहले ही कार जल गई थी।
रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई। आगरा से नोएडा जाने वाली रोड पर पंच कार में पीछे से सूमो ने टक्कर मार दी। सीएनजी संचालित होने के चलते दोनों कारों में भीषण आग लग गई। हादसे में सूमो में सवार हाथरस निवासी वाहिद अली उनके भाई शाहिद अली व चालक पप्पू घायल हो गए। उधर, पंच कार में सवार गाजीपुर निवासी जोगेंद्र व चालक इलाहाबाद निवासी फिरदौस मोहम्मद घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां से वाहिद को उपचार के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
भिड़ती चली गई तीन कारें
पंच कार में सवार पीछ से सूमो कार ने टक्कर मार दी। उसी दौरान पीछे से एक आई—10 कार भी आ टकराई। घटना के बाद पंच और सूमो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी तरह आग को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, घटना के बाद मौके पर आस—पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही दोनों कारें जलकर खाक हो चुकी थीं।




