Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पति-पत्नी की मौत का सच आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा
बिसरख कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी पर करीब सात बार चाकू से हमला किया। जिससे उसे गहरी चोटें आई है और खून अधिक बहने से अनिता की मौत हुई है।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की सरस्वती कुंज कॉलोनी में महिला का खून से मिले लथपथ शव और उसके पति की मौत मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, पति ने पहले पत्नी पर करीब सात बार चाकू से हमला किया। जिससे उसे गहरी चोटें आई है और खून अधिक बहने से अनिता की मौत हुई है। उसके बाद अनिल ने भी अपने शरीर पर चाकू से वार किया। उसके बाद फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
दोनों के शव रसोई में खून से लथपत हालत में पड़े मिले थे। बता दें कि, मूलरुप से एटा निवासी अनिल (35) और अनीता (32) के साथ एक माह से सरस्वती कुंज बिसरख में किराए के मकान में रह रहे थे। अनिल सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता था, जबकि उनकी पत्नी अनिता सोसाइटियों में साफ—सफाई काम करती थी। रविवार को करीब छह बजे दोनों पति—पत्नी नौकरी से घर पहुंचे। तभी उनके बीच विवाद हो गया। उसी दौरान अनिल ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद फांसी के फंदे से झूल गया। मकान मालिक ने सूचना पुलिस को दी।




