Greater Noida: डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से जमीन कब्जाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी से जुड़े है तार
पकड़े गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ डीके और अर्जुन के रुप में की है। पुलिस को बदमाशों के घरबरा गांव के पास स्थित पुश्ता पर आने की सूचना मिली थी।

ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इकोटेक—1 कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ डीके और अर्जुन के रुप में की है। पुलिस को बदमाशों के घरबरा गांव के पास स्थित पुश्ता पर आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
ग्रेटर नोएडा डीसीपी डॉ. प्रवीण रजन सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग से जुड़े हैं। मुख्य अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ डीके का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी कई मुठभेड़ों और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। यह बदमाश डूब क्षेत्र में अवैध जमीन कब्जाने का प्रयास कर रहे थे। दरअसल, नोएडा एयरपोर्ट की वजह से जमीन की कीमतें आसमान छू रही है।



