×
Uncategorized

Greater Noida: बिना परमिशन के CRPF कैंप में रखी बच्ची को मौसा ने दी यातानाएं, मेजर की शिकायत पर कांस्टेबल और उसकी पत्नी गिरफ्तार

बच्ची के साथ मारपीट में उसकी पत्नी रिम्पा खातून भी शामिल थी। बच्ची कांस्टेबल के साढू की बेटी बताई जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार बताया कि सीआरपीएफ के सूबेदार मेजर ने ईकोटेक-3 में तहरीर दी है।

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल और उनकी पत्नी पर अपने घर में रह रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बंधक बनाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के साथ मारपीट में उसकी पत्नी रिम्पा खातून भी शामिल थी। बच्ची कांस्टेबल के साढू की बेटी बताई जा रही है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार बताया कि सीआरपीएफ के सूबेदार मेजर ने ईकोटेक-3 में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि बच्ची को बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के केवल घरेलू कामकाज और बच्चों की देखभाल के लिए लाया गया था। उसे छोटी-छोटी बातों पर बच्ची को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। क्रूरता की सारी हदें 14 और 15 जनवरी की मध्य रात्रि को पार हो गईं, जब दंपत्ति ने मासूम के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी हालत बिगड़ गई। वर्तमान में पीड़िता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रशासनिक और सामाजिक सवाल एक तरफ जहां बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ सख्त कानून हैं, वहीं एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी द्वारा इस तरह की हरकत ने सबको चौंका दिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को कब से और किन परिस्थितियों में वहां रखा गया था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close