Greater Noida: यूपी दिवस का हुआ शुभारंभ, प्रदेश की प्रगति और दिखेगा विकास
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित यूपी दिवस के मुख्य कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के जरिए उनका मैसेज प्रसारित किया गया।

नोएडा के सेक्टर—33 में शिल्प हॉट की शनिवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का रिबन काटकर शुभारंभ किया। सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 से 26 जनवरी 2026 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित यूपी दिवस के मुख्य कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के जरिए उनका मैसेज प्रसारित किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, पर्यटन, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अहम प्रगति की है।
स्कूली छात्रों ने सरस्वती वंदना, ऑपरेशन सिंदूर पर कार्यक्रम, देशभक्ति, शास्त्रीय संगीत एवं लोकनृत्य पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। रागिनी गायक कार ब्रह्मपाल नागर ने भी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर ओडीओपी, स्टार्टअप, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस, मिशन शक्ति, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों का स्टॉल्स का निरीक्षण किया। सांसद ने स्वीप व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अहम कार्य करने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होशियारपुर की प्रधानाचार्य दीपा भाटी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक सखी विजय एवं विद्युत सखी रिंकी, पशुपालन विभाग के कनिष्ठ सहायक कुमारी निर्मला व कार्यालय सहायक श्यौराज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की डॉक्टर मोनालिसा व लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 2025 में कक्षा 10 के मेधावी छात्र तन्वी नागर, शीतल सिंह, कृष्णा, प्रियंका, गीतांजलि और कक्षा 12 के मेधावी छात्र अनुष्का कुमारी, अंशु जायसवाल, रिशु शर्मा, मोहिनी पाल व लक्ष्मी रावल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विश्वकर्मा टूलकिट वितरण योजना के तहत 50 लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। इस मौके पर लगभग 120 स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें नोएडा प्राधिकरण, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, जिला प्रशासन, बाल सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएं, मिशन शक्ति अभियान, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन योजनाएं, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामोद्योग आदि विभागों की प्रदर्शनी शामिल हैं।




