×
crimeUncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर दोहराई गई हैवानियत, कुत्ते को ऊंची इमारत से फेंका

ग्रेटर नोएडा :  वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते को ऊंची इमारत से नीचे फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है।

रेडिकॉन वेदांतम सोसायटी में हुआ हैरान करने वाला कृत्य

घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रेडिकॉन वेदांतम सोसायटी की बताई जा रही है। आरोप है कि एक शख्स ने अपने ही पालतू कुत्ते को ऊपर से नीचे फेंक दिया।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाए

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी नोएडा की कई सोसायटीज में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

कुछ समय पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ही एक सोसायटी में एक बच्चे ने कुत्ते के पिल्ले को बेसमेंट में फेंक दिया था।

वहीं कासना थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा कुत्ते को गाड़ी से बांधकर दौड़ाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस तरह की घटनाओं से सोशल मीडिया पर पशु प्रेमियों और आम लोगों में आक्रोश है। लोग इस अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close