उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida West News : सार्वजनिक परिवहन की अनुपलब्धता के विरोध में एक मूर्ति पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों का प्रदर्शन

नोएडा वेस्ट : मेट्रो की मांग और लास्ट माइल कनेक्टिविटी हेतु बस चलवाने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों ने एक बार फिर, एक मूर्ति चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। घर खरीददारों ने यहां बसने के बाद नियमित यातायात की समस्याओं को विभिन्न अधिकारियों के सामने उठाने के बाद प्रदर्शन का रास्ता चुना है।


नेफोवा ने की ये मांग

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि 2013 में आधिकारिक घोषणा के बाद लगातार छलावे के सिवा कुछ मिला नहीं है। समाचार पत्रों में जो खबरें आती हैं उससे उम्मीद बढ़ती है लेकिन धरातल पर कुछ न होने से रोजाना कई घंटे रास्ते में गुजारना यहां के निवासियों की नियति बन गई है।

अनूप दुबे ने बताया कि रोज यातायात में फंसने से आर्थिक नुकसान के साथ साथ पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ी हैं। कई घंटे जो बच्चों को पढ़ाने में लगा सकते थे, परिवार के साथ समय बिताने में लगा सकते थे वो सड़क पर जाया हो रहा है।

रविन्द्र सिन्हा ने कहा कि प्रशासन इतना पंगु है कि तात्कालिक राहत के लिए बस भी नहीं चला सकता? हमारा विरोध इन्हीं अनिच्छुक अधिकारियों के खिलाफ है जो इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन में शैलेश कुमार सिंह,रंजना सिंह,आर सी भट्ट,एल डी शर्मा,पवन कुमार चौधरी,योगेश श्रीवास्तव, तारकेश्वर मल,दिनकर पाण्डेय,रोहित मिश्रा,गंगेश कुमार,दीपांकर कुमार,रविंद्र सिन्हा और आस पास की कई सोसायटियों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close