×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साल्वेशन ट्री स्कूल पर तानाशाही दबाव और अभिभावकों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से की शिकायत,

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) स्थित Salvation Tree School पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने फरमान जारी कर दिया है कि यदि किसी माह की फीस समय पर जमा नहीं की गई, तो बच्चों को अगले ही दिन से स्कूल आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभिभावकों का कहना है कि यह फैसला न केवल गैरकानूनी है बल्कि मानवता और बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार के भी खिलाफ है। स्कूल स्वयं 10 तारीख के बाद फीस देर से जमा करने पर विलंब शुल्क (फाइन) के साथ स्वीकार करता है, फिर भी बच्चों की पढ़ाई रोकने जैसी धमकी देना पूरी तरह से अनुचित और निंदनीय है।
इसके साथ ही अभिभावकों का यह भी आरोप है कि स्कूल द्वारा वसूली जा रही फीस उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानकों से कहीं अधिक है। एक ओर प्रदेश सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर स्कूल का यह रवैया न केवल सरकारी नीतियों की अवहेलना है बल्कि अभिभावकों पर मानसिक दबाव बनाने जैसा है। दीपक चौहान ने शिकायत जिलाधिकारी से की है..

अभिभावकों की प्रमुख मांगें:

  • साल्वेशन ट्री स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट द्वारा जारी इस तानाशाही आदेश की तत्काल जांच की जाए।
  • अभिभावकों को दी जा रही धमकियों और बच्चों की पढ़ाई रोकने की चेतावनी को तुरंत बंद कराया जाए।
  • स्कूल की फीस संरचना की समीक्षा की जाए ताकि मनमाने तरीके से सरकारी नीति से अधिक शुल्क वसूला न जा सके।
  • अभिभावकों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेकर बच्चों और अभिभावकों को इस अनुचित उत्पीड़न से राहत दिलाएगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close