Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट की उड़ान के साथ प्रॉपर्टी खरीदना भी हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ
ट्रफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की सहमति प्रदान की गई। ट्रेनिंग सेंटर के लिए प्राधिकरण निशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगा। भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण का ही रहेगा।

यमुना प्राधिकरण की शुक्रवार को 89वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम निर्णय लेते हुए प्रापर्टी की दरों में बढोत्तरी करने का फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश अलोक कुमार ने की। जिसमें औद्योगिक, आवासीय और वाणिज्यिक विकास से जुड़े एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राधिकरण क्षेत्र में सभी प्रकार की प्रापर्टी के दाम में 3.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। यमुना प्राधिकरण में प्रापर्टी खरीदने वालों की जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा। नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन भी 28 मार्च होना है। उड़ान के साथ अब प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा कर दिया गया है। ट्रफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की सहमति प्रदान की गई। ट्रेनिंग सेंटर के लिए प्राधिकरण निशुल्क जमीन उपलब्ध कराएगा। भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण का ही रहेगा।
दरों में औसतन 3.58 प्रतिशत तक बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसके साथ ही दरों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण ने 11,82,989.19 लाख रुपये की आय और 11,81,101.46 लाख रुपये के व्यय का बजट प्रस्तावित किया है। बजट में औद्योगिक और संस्थागत विकास, भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्यों पर विशेष जोर दिया गया है। इससे क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
जेवर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अर्बन सेंटर की परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी बोर्ड बैठक में दिए हैं। वहीं जेवर क्षेत्र में ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी गई। यह केंद्र सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।



