×
Uncategorized

Greater Noida: प्यार में नाकाम होने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक! सुसाइड नोट में लिखा-‘मां से बहुत प्यार करता हूं’

बुलंदशहर निवासी 21 वर्षीय शिवम तेवतिया विशाल मेगा मार्ट में काम करता था और वह सेक्टर—76 में रह रहा था। वह नोएडा से तिलपता गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और वह ट्रेन के सामने कूद गया।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सनसनी फैल गई। बताया गया है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसने खुद की मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस प्रेम में नाकाम होने पर जान देने के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी 21 वर्षीय शिवम तेवतिया विशाल मेगा मार्ट में काम करता था और वह सेक्टर—76 में रह रहा था। वह नोएडा से तिलपता गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और वह ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। सेक्टर—76 में उसका भाई भी साथ रहता है। रेलवे ट्रैक पर शव क्षत—विक्षिप्त मिलने से हड़कंप मच गया। आनन—फानन में लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक की जेब से एक आई-कार्ड बरामद हुआ। जिससे नोएडा के विशाल मेगा मार्ट कार्यरत होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी ‘मां से बहुत प्यार करता हूं’ मुझे माफ कर देना। साथ ही युवक ने आत्महत्या से पहले घरवालों के फोन पर एक मैसेज भी भेजा था। जिसमें उसने लिखा कि वह वह अपनी मर्जी से जा रहा है। इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है। साथ ही प्रेम में नाकाम होने के एंगल से भी जांच की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close