उत्तर प्रदेशखेल

GT vs SRH : गिल को अहमदाबाद में रोकना SRH के लिए कड़ी चुनौती, जानिए इस रोमांचक मैच की खास बातें

GT vs SRH : गुजरात टाइटंस का सामना आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। सनराइजर्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आईपीएल इतिहास का सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में एक बार फिर नजरें गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर होंगी जिनका टीम के होम ग्राउंड पर बल्ला जमकर चलता है। अभी तक गुजरात और सनराइजर्स ने अपने अपने होम ग्राउड पर जीत हासिल की है।

ऐसे मे IPL 2024 में पाइंट्स टेबल के हिसाब से जीटी आठंवे स्थान पर और एसआरएच चौथे स्थान पर है। IPL 2024 में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को इसी मैदान पर हराया था।

गिल को अहमदाबाद में रोकना SRH के लिए कड़ी चुनौती सनराइजर्स ने भले ही पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन शुभमन गिल का अहमदाबाद में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। शुभमन गिल ने अहमदाबाद में खेली 13 आईपीएल पारियों में 63.6 के औसत से 700 रन बनाए हैं। किसी एक मैदान पर कम से कम 500 रन बनाने वाले किसी बल्लेबाज का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गिल ने पांच पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। ऐसे में गिल को इस मैदान पर रोकना किसी भी टीम के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

सनराइजर्स के लिए शुभमन गिल गले का फंदा बने हुए है। हेनरिच क्लासन के छक्कों का कोई जवाब नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन इस सीजन अपने बल्ले से काफी प्रभाव छोड़ रहे हैं। उन्होंने दोनों मैचों में टीम के लिए अच्छी पारियां खेली हैं और अबतक 15 छक्के लगा चुके हैं। इस साल क्लासेन ने IPL 2024 में कुल 53 छक्के लगाए हैं जो सर्वाधिक है। क्लासेन 5.4 पर औसतन एक छक्का लगा रहे हैं। क्लासेन की खास बात यह है कि वह सामने की ओर सबसे अधिक छक्के मारते हैं। लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ़ के क्षेत्र में उन्होंने सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। डीप स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट के क्षेत्र में क्लासन ने अच्छे प्रहार किए हैं।

अभिषेक पर टिकी है सभी कि नजरें

अभिषेक शर्मा ने 2018 में अपना IPL डेब्यू किया था और 2021 सीज़न तक 17 पारियों में 127.1 के स्ट्राइक-रेट से 178 रन ही बनाए थे। हालांकि, पिछले दो सीज़न में उनकी बल्लेबाज़ी में काफ़ी सुधार आया है। अभिषेक ने 2022 में 14 पारियों में 133.1 के स्ट्राइक-रेट से 426 रन बनाए थे। 2023 में वह 11 पारियों में केवल 226 रन ही बना सके थे, लेकिन उनका स्ट्राइक-रेट 143.9 का रहा था। इस सीज़न दो पारियों में वह 95 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 226.2 का है।

आंकड़ों में भले ही दोनों टीमों के समान अंक हैं, लेकिन पिछले मैच में दोनों टीमों का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए इस मैच में गुजरात पर सनराइजर्स का पलड़ा भारी दिखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 किस तरह रह सकती है…

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साह (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन

सनराइजर्स हैदराबादः मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करैम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close