उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट
युवक के पास मिला तमंचा और कारतूस
पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट थाना फेस-3 की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना फेस-3 की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ कासिम उर्फ मंत्री निवासी गुरू आटा चक्की, गली नं0-3, ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के बिजली घर तिराहे से गिरफ्तार किया है।




