मुंबई

हर घर तिरंगाः अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने की बैठक

बैठक में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, तैयारियों में जुट जाने का आह्वान

ग्रेटर नोएडा। 75वे स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की।  इस अवसर के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ज़िला प्रभारी डॉ. सत्यपाल सिंह सैनी थे। बैठक का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने किया।

इन तिथियों में होंगे कार्यक्रम आयोजित

बैठक में मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह सैनी ने बताया कि 9 अगस्त को युवा तिरंगा गोष्ठी सम्मेलन और 10 अगस्त को युवा मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन कार्यक्रमों में जिले के हज़ारों युवक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को महापुरुषों और स्वतंत्रता सैनानियों की मूर्तियों की साफ़ सफ़ाई के कार्य होंगे। 12, 13 और 14 को हर घर तिरंगा लगे, उसके लिए अभी से तेयारियों में जुट जाना होगा। 14 अगस्त 1947 को भारत माता का विभाजन की विभीषिका पर गोष्ठी होगी। इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम भी शामिल होंगे।

हर्षोल्लास से मनाएंगेः विजय भाटी

बैठक में भाजपा के ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि हर घर तिरंगा के लिए संयोजक पवन त्यागी डॉ. सुरेन्द्र नागर को बनाया गया हैं। हम सभी कार्यकर्ता 75 वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा गजेन्द्र मावी सुनील भाटी राहुल पंडित पवन रावल पवन नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सचिन शर्मा ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी अमित शर्मा रिंकु भाटी राज नागर महेश शर्मा संजय भाटी मनोज भाटी सोमेश गुप्ता विचित्र तोमर रवि भदौरिया श्यामवीर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close