उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरदिल्ली

हरीश नड्डा ने जीतो नेशनल गेम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने सफलता के बताएं पांच सूत्र

ग्रेटर नोएडा। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गनाइजेशन (जेआईटीओ) नेशनल गेम का आयोजन यहां जेपी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में किया गया। तीन दिवसीय खेलकूद के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि हरीश नड्डा थे। हरीश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जपी नड्डा के पुत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

इस दौरान हरीश नड्डा ने जीतो गेम में शामिल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य है। अगर कोई दिल लगाकर खेलेगा तो मुकाम जरूर हासिल होगा। हमारी शुभकामनाएं हैं कि जैन समाज के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल के क्षेत्र में एक दिन देश का नाम ऊंचा करेगें। उन्होंने इतने बड़े आयोजन के बारे में कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए ताकि देश को अच्छे खिलाड़ी मिल सकें।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा ने जीतो गेम में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। देवांगी राणा ने 2018 में विश्व कप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए थे। इसी के साथ ही मोटिवेशन स्पीकर सोनू शर्मा ने लोगों को सफलता के पांच मंत्र बताएं। उन्होंने बताया कि जो करें उस पर विश्वास करें। विश्वास ही सब कुछ करा सकता है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही लोगों द्वारा गलत चीजें घुसा दी जाती है। हर बच्चा जन्म से जिनियस होता है। सबसे अधिक डी-मोटिवेशन घर से ही होता है। बच्चों को अच्छा नंबर लाने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने सबसे पहले एवरेस्ट फतह करने वाले एडमन हिलेरी का जिक्र किया। उसके  बाद हजारों लोग एवरेस्ट पर पहुंचे। उन्होंने विश्वास की शक्ति के बारे में बताया और कहा कि हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। अगर सोच सकारात्मक है तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कभी भी अनएथिकल नहीं होना चाहिए। क्योंकि कर्मफल भोगना पड़ता है। जिसने गलत किया उसका परिणाम जरूर मिलता है। इसे कई उदाहरण देकर खासकर बच्चों को समझाया। उन्होंने लोगों से पांच विषय पर चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया कि आप जो कार्य करने के लिए निश्चित करें उसे क्रियान्यवन के लिए पूरी ताकत लगा दें। अपने समय को टीवी देखने में बर्बाद मत करें। अपने आप पर विश्वास करें कि आप सबकुछ कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सोनू शर्मा ने बच्चे, युवा, बूढ़े और महिलाओं को पूरे कार्यक्रम के दौरान बांधकर रखा। लोग उन्हें और सुनना चाहते थे।

कार्यक्रम के अंत में हरीश नड्डा और सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीतो के प्रवक्ता राजेश जैन और जीतो गुरुग्राम चैप्टर के चेयरमैन रमन जैन ने किया। इस अवसर पर जीतो दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन विक्रम जैन, मनोज मेहता, सागर मेहता, रमन जैन, बजरंग बोथरा, संजीव जैन, विकास जैन, अंकित जैन, प्रवीन रांका, आयुष नाटा, रोहित भूटोरिया, हीरा लाल जैन, प्रीती जैन, सुरभि जैन, नैना जैन आदि मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close