×
crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहरियाणा

हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, अमरोहा से हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद : हरियाणवी फिल्मों में अपनी देहाती छवि से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता और निर्माता-निर्देशक उत्तर कुमार को सोमवार को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने उनके अमरोहा स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उत्तर कुमार ने विवाह का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार शारीरिक शोषण किया। दोनों की मुलाकात एक हरियाणवी एल्बम की शूटिंग के दौरान हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि न केवल शोषण किया गया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।
मुकदमा दर्ज न होने से आहत होकर पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस पर तेज़ कार्रवाई का दबाव बना। मामला गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दर्ज किया गया और जांच की ज़िम्मेदारी एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को सौंपी गई।
एसीपी श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई है। पीड़िता द्वारा लखनऊ में हालिया प्रदर्शन के बाद मामले ने और गंभीरता पकड़ ली थी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close