crimeगौतम बुद्ध नगरनोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

नोएडा पुलिस को सलाम, आत्महत्या की सूचना पर युवक को बचाया, लोग सोशल मीडिया पर कर रहे है तारीफ़

नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गयी। युवक की जान बचाये जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग नोएडा पुलिस की तारीफ कर रहे है। गौतमबुद्धनगर पुलिस के एक ट्विटर हैंडल पर मानसिक रूप से परेशान एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना नोएडा मीडिया सेल को प्राप्त हुई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मीडिया सेल ने सूचना बिसरख पुलिस को दी। बिसरख पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक
मानसिक रूप से परेशान है। एटा निवासी युवक नोएडा में टैक्सी चलाता है। जिसने अपने दोस्त को घरेलू कारणों से परेशान हो कर आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी थी। दोस्त द्वारा ट्विटर पर पुलिस से सहायता मांगी गई थी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा मोबाइल से ट्रैक करते हुऐ काफ़ी प्रयास करने के बाद उपरोक्त युवक को सकुशल तलाश कर लिया और उसकी काउंसलिंग की गई, तत्पश्चात पुलिस ने युवक को परिजनों को कर दिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close