crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गांजे का जखीराः रोके नहीं रुक रही है नोएडा में गांजे की तस्करी, दो लाख का गांजा बरामद

चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो गांजा तस्कर, दोनों सीज शुदा मोटर साइकिल से 15 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर खासतौर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गांजे की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। पहले किलो, दो किलो गांजा बरामद होता था अब तो गांजे का जखीरा बरामद होने लगा है। इस गांजे के जखीरे को नार्कोटिक्स विभाग और थाना सेक्टर 142 पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा।

क्या है मामला

नार्कोटिक्स और थाना सेक्टर 142 पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी पर नोएडा के सेक्टर 144 मैट्रो स्टेशन के नीचे दिल्ली की ओर से आने वाली साइड रोड पर चेकिंग के दौरान गांजे का जखीरा पकड़ा। इनके पास से बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख रुपये की बताई गई है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

संयुक्त टीम ने जिन लोगों को गांजे के जखीरे के साथ पकड़ा है उनकी पहचान सूरज (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरपांती थाना पसरांवा जिला खगरिया बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मंगतु कालोनी नियर जगन्नाथ मंदिर ग्राम सलारपुर थाना सेक्टर 39 नोएडा में रहता था। दूसरे की पहचान भी अजीत कुमार (उम्र करीब 41 वर्ष) निवासी ग्राम पूर्वी ठाठा थाना मानसी जिला खगरिया बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ग्राम गिझोड़ सेक्टर 53 थाना सेक्टर 24 नोएडा में विनोद चौधरी के मकान में किराये पर रहता था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close