नोएडा में वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस तैनाती सख्त !

नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में 23 और 24 जून को ऑल इंडिया विश्वविद्यालय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के 300 से अधिक कुलपति, निदेशक और शिक्षा जगत से जुड़े दिग्गज हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति और राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि
सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने की संभावना है। इस साल का थीम है – “भविष्य की उच्च शिक्षा की कल्पना: भारत की महत्वपूर्ण भूमिका।”
पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
उच्च स्तरीय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को हर इलाके में सतर्क रहने को कहा गया है।
दो दिन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
पुलिस द्वारा पूरे सम्मेलन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा तैयारियों को लेकर पूरा अमला सतर्क है।




