crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

स्क्रैप माफिया रवि काना की जमानत पर हाई कोर्ट का आया ये फैसला

नोएडा : स्क्रैप माफिया रवि काना की जमानत पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने रवि काना को जमानत देने से इंकार कर दिया है। अब जमानत निरस्त होने के बाद रवि काना पर सरेंडर करने का दवाब बढ़ गया है। रवि काना के थाईलैंड में होने की जानकारी पुलिस को पता चली है।

रवि काना को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा
गैंग रेप के मामले में फरार चल रहे रवि काना की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। रवि काना की पत्नी मधु नागर की गिरफ्तारी के बाद उसके गैंग के एक और सदस्य ने सरेंडर किया था। पुलिस को उससे जानकारी मिली थी कि रवि काना थाईलैंड में है। वहीं से अपने वकीलों के संपर्क में है। पुलिस ने रवि काना पर सरेंडर का दवाब बढ़ाने के लिए उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई की। दो दिन पहले ही उस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित हुआ था। अब हाईकोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद रवि काना के पास सरेंडर करने का ही विकल्प बचा है।

दिल्ली पुलिस भी हटाएगी सिक्योरिटी
दिल्ली पुलिस ने रवि काना को सिक्योरिटी दे रखी थी। वह दिल्ली पुलिस से वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने की फ़िराक में था। अब उसकी सिक्योरिटी हटाने की तैयारी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close