उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त

इन संपत्तियों पर अब प्रशासन रिसीवर बिठाएगा

कानपुर। कानपुर देहात जिले में बिकरू कांड को अपने समर्थकों के साथ अंजाम देने वाले विकास दुबे और उसके साथियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने का सिलसिला जारी है।

जिला प्रशासन ने विकास दुबे की 67 करोड़ की अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियों में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की संपत्तियां शामिल हैं। एसपी आउटर की रिपोर्ट पर डीएम कानपुर कोर्ट ने संपत्तियों को अटैच करने की कार्यवाही की। जो संपत्तियां जब्त की गई हं उनमें बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने को पत्र भेजा जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close