होलिका दहन 2025: मुहूर्त, सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियां ,जानें सबकुछ !

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आ चुका है, और इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। आइए, जानते हैं इस बारे में पूरी रिपोर्ट।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज रात 10:44 से 11:45 तक रहेगा। जिलेभर में 1212 स्थानों पर होलिका दहन होगा, और प्रशासन ने इसके लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
होलिका दहन की तैयारियां पूरी
पूरे शहर में 1212 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस, प्रशासन और नगर निकायों ने त्योहार को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था:
✔️ शहर को 6 जोन, 14 सेक्टर और 18 सब-सेक्टर में बांटा गया।
✔️ संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, खासकर संभल क्षेत्र में।
✔️ प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक नोडल अधिकारी तैनात।
✔️ पुलिस प्रशासन की क्विक रिस्पांस टीमें अलर्ट पर।
नगर निकायों की तैयारियां:
पानी की विशेष व्यवस्था: सुबह कटौती कर दोपहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध।
साफ-सफाई चाक-चौबंद, कूड़ा निस्तारण के विशेष इंतजाम।
होलिका दहन स्थलों पर रंगोली व सजावट का कार्य पूरा।
होली और जुम्मे की नमाज पर प्रशासन सतर्क
1.शुक्रवार को जुम्मे की नमाज और होली एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है।
2.धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
3.पुलिस बलों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील:
त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाहों से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।”