उत्तर प्रदेशलखनऊ

सम्मान समारोहः “लखनऊ की मां’’बनीं महापौर संयुक्ता भाटिया

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, महिला पुलिस कर्मियों, पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी हॉल में लखनऊ की माँ लौह महिला सम्मान समारोह पार्ट- 2 आयोजित किया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को “लखनऊ की माँ’’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

25 पुलिस कर्मी को लौह महिला सम्मान

इस आयोजन में मौजूद 25 महिला पुलिसकर्मी वीरांगनाओं ने सबसे पहले महापौर भाटिया को सम्मानित किया। उसके बाद महापौर ने समाज के 101 विभिन्न पत्रकारों, समाजसेवियों और राजनीति से जुड़े हुए महानुभूतियों को स्वर्ण कर्मयोगी सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही पुलिस कमिश्नरेट से 25 महिला पुलिस कर्मियों को लौह महिला सम्मान से सम्मानित किया गया।

ये हुए स्वर्ण कर्मयोगी सम्मान-2022 से सम्मानित

कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में सीता नेगी, साधना जग्गी, ज्ञान तिवारी सहित पत्रकार अब्दुल वहीद, इस्लाम खान, जमील मालिक, अब्दुल अजीज सिद्दीकी,  इमरान कुरैशी, आरिफ़ मुकीम, पार्षद सादिया रफीक, इमरान खान, ऋषि सरदाना, परवेज अख्तर, आलम, जावेद बेग, लाईक, शैलेंद्र मिश्र, रामजी मिश्र, सलोनी केसरवानी, तनवीर अहमद सिद्दीकी, अनूप मिश्र, सफीर सिद्दीकी,  इसराइल व अन्य भी सम्मानित किए गए।

लखनऊ को सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रूबी राज सिन्हा व ई प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने की। मंच संचालन एंजेल प्रवीण ने किया। व्यवस्था रिची सिन्हा व आशुतोष मौर्य ने संभाला। कार्यक्रम में महापौर ने कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से लखनऊ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की अपील भी की।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close