educationउत्तर प्रदेशएजुकेशनगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टसुल्तानपुर

सम्मानः मनीष इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

ग्रेटर नोएडा के छात्र को बतौर एंबेसडर सराहनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड-2022 के सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें उनका यह सम्मान बतौर एंबेसडर सराहनीय योगदान के लिए हुआ।

सुलतानपुर के निवासी हैं मनीष

मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के निवासी हैं। वर्तमान में वे ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं। उन्हें यह सम्मान Dasa इंडिया की ओर से 30 दिसंबर 2022 को virtually : youtube.com/user/anjanwriter पर  दिया गया।

वैज्ञानिक बनाने को प्रेरित करता है सम्मान

यह अवार्ड प्रोग्राम  स्टूडेंट को भविष्य में वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रेरित करने के लिए दिया जाता है। यह अवार्ड कार्यक्रम पूरी तरह से साइंस इनोवेशन आधारित है। समारोह इसरो के डॉ. भरतभाई चनियारा पूर्व वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक, भारत सरकार, प्रोफेसर डॉ. टी.पी. शर्मा (डीईएसएम, एनसीईआरटी), डॉ. विशाल जोशी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीआरएल, भारत सरकार)और डॉ प्रभाकर शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो जिनके पास भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ विक्रम ए साराभाई के साथ भी  काम करने का अनुभव प्राप्त है, की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस समारोह के आयोजक DASA इंडिया हैं, जिसका मुख्यालय त्रिपुरा से संबंधित है l और नेशनल काउंसिल ऑफ स्टूडेंट साइंटिस्ट इंडिया की प्रेरणा से -जिसमे  एक विपनेट हैं, जिसका  संबद्ध क्लब विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड पुरस्कार का आयोजन त्रिपुरा राज्य के अंजन बनिक द्वारा किया गया है, जो की आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फ्रंटलाइनर साइंस कम्यूनिकेटर हैं, जो  त्रिपुरा राज्य से संबंधित हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close