उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Ganesh Chaturthi : सेक्टर-82 में भगवान गणेश की मूर्ति प्रतिष्ठित, 9 सितम्बर को होगा विसर्जन

नोएडा : बुधवार को सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रातः 11:05 बजे से भगवान गणेश की मूर्ति प्रतिष्ठित की गई। इसके बाद पंडित मनोहर शास्त्री एवं पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया। पूजन उपरांत आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूरति मोरया के जयकारों से पंडाल गूँज उठा ।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान गणेश विध्नहर्ता हैं और मंगल करने वाले हैं। गणेश चतुर्थी को बुधवार के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। कई वर्ष बाद फिर वही शुभ मुहूर्त आया है।गणेश महोत्सव दस दिन तक लगातार चलेगा और 9 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। भगवान गणेश की पूजा से भक्तों के विघ्न दूर होते हैं और जीवन में मंगल ही मंगल होता है। भगवान गणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।इस अवसर पर पिंटू बाबा उर्फ विकास भारती, रवि राघव, शिवव्रत तिवारी, किशोर कपूर, ओम शर्मा, ओम कुशवाहा, चंद्रकांत दुबे, नीरज कुमार, अशोक कुमार, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close