×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

दिल्ली का कूड़ा नोएडा में डंप! हिंडन किनारे मिला अवैध कचरा स्थल, 11 डंपर जब्त

नोएडा: कूड़ा निस्तारण आज देश के बड़े शहरों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। राजधानी दिल्ली इसका बड़ा उदाहरण है, जहां नगर निगम हर साल कूड़ा निस्तारण पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च करता है। लेकिन हाल ही में सामने आया मामला इस पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।

दिल्ली का कूड़ा फेंका जा रहा था नोएडा में

नोएडा के सेक्टर-89 में हिंडन नदी के किनारे एक अवैध डंपिंग ग्राउंड का खुलासा हुआ है। नोएडा अथॉरिटी की औचक निरीक्षण टीम को यहां करीब 20 हजार मीट्रिक टन कचरे का ढेर मिला, जो सीधे दिल्ली से यहां फेंका गया था।

11 डंपर पकड़े गए, FIR दर्ज

अथॉरिटी की टीम ने मौके से 11 डंपर जब्त किए हैं और थाना फेज-2 नोएडा में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में सामने आया कि दिल्ली के कुछ ठेकेदार कूड़ा निस्तारण के लिए मिलने वाले 800–1000 रुपये प्रति मीट्रिक टन का गबन कर रहे थे और कूड़ा सीधे नोएडा में फेंक रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, घोटाले का पर्दाफाश जारी

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह घोटाला न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी को उजागर करता है, बल्कि पर्यावरणीय संकट को भी बढ़ावा देता है।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close