crimeग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

पूजा जैन के अवैध फार्म हाउस में चल रही थी अवैध शराब पार्टी, बड़े नौकरशाहों से है महिला के रिश्ते, मुकदमा दर्ज़ होने के बाद खोजने में लगी आबकारी पुलिस

नोएडा : आबकारी विभाग ने डूब क्षेत्र में अवैध शराब पार्टी के दौरान छापा मारा और चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने एक्सप्रेस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ करा दिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानता फार्म हाउस में चल रही थी पार्टी

डूब इलाके में सभी फार्म हाउस अवैध तरीके से चल रहे है। इन फार्म हाउस में अवैध तरीके के काम होते है। नोएडा की आबकारी विभाग की टीम ने फार्म हाउस पर एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए लोगों में वकुल ,राहुल, सूरज सिंह और राहुल कसाना शामिल हैं। आबकारी विभाग का कहना है कि पकड़े गए लोगों से दूसरे राज्यों की कई अवैध शराब की पति बरामद की है।

पूजा जैन का है अवैध फार्म हाउस, पुलिस खोजने में लगी

जिस अवैध फार्म हाउस में पार्टी चल रही थी। वह पूजा जैन का है। बताया जा रहा है कि ये महिला उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा दखल रखती है और इसके कई वीआईपी से सीधे सम्बन्ध है। एक इवेंट कंपनी पिछले काफी समय से इस फार्म हाउस में इस तरह की पार्टी करवाती थी। जो लोग गिरफ्तार हुए है, वह इवेंट कंपनी से जुड़े है। पूजा जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ होने के बाद आबकारी पुलिस उसे खोजने में लगी हुई है।

क्या कहते है जिला आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उसे गिरफ्तार ज़रूर करवाया जायेगा। अब एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस उसे खोजने में लग गयी है। बताया जा रहा कि पूजा जैन को बचाने के लिए कई बड़े और प्रभावशाली लोग लग गए है। हालाँकि उसका बचन मुश्किल है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close