×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

प्रदूषण फैला रहे प्लांट अवैध, उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सील कराने को डीएम को लिखा पत्र

ग्रेटर नोएडा: एक्टिव पीपल अलायंस- GNW के लगातार कोशिशों का और फेडरल भारत की खबर असर आज देखने को मिला, जब उपजिलाधिकारी दादरी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र के आसपास बने सभी रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) संयंत्रों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के आदेश पर, उपजिलाधिकारी दादरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खनन विभाग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा प्रशासन के अधिकारी शामिल थे, ने सभी आरएमसी संयंत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया गया कि सभी संयंत्र बिना अनुमति के अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इस पर उपजिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन संयंत्रों को शीघ्र सील किया जाए।

जांच के दौरान अधिकांश संयंत्रों के पास आवश्यक अनुमति या अनुपालन से जुड़े दस्तावेज़ नहीं पाए गए। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इन अवैध आरएमसी संयंत्रों के विरुद्ध शीघ्र ही एक रेपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को सौपी जायेगी और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इन्हें बंद कराया जाएगा

इस पूरी प्रक्रिया में एक्टिव पीपल अलायंस और क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों के निवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वे स्थल पर उपस्थित रहे और अपने महत्वपूर्ण सुझाव उपजिलाधिकारी के साथ साझा किए।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close