crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अवैधः बिना लाइसेंस के बेच रहा था पटाखा, पुलिस ने जेल भेजा

कौन और कहां बेच रहा था पटाखा, कितना पटाखा बरामद हुआ, इन पटाखों का पुलिसने क्या किया

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर 24 नोएडा की पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पटाखों को जब्त कर लिया है।

क्या है मामला  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना सेक्टर 24 नोएडा की पुलिस ने बिना लाइसेन्स के अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में भोले निवासी विनोद गुर्जर का मकान इण्डियन ओवरसीज बैंक के पास ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 थाना सेक्टर 24 नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से ग्राम हुसैनपुर थाना उझानी जिला बदायूँ का निवासी है। वह ब्रजवासी होटल के पास बिना लाइसेंस के पटाखों की दुकान लगाए हुए था। वहीं से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कितना पटाखा हुआ बरामद

पुलिस ने बताया कि उसके पास से काफी मात्रा में पटाखा विभिन्न मार्का के बरामद हुआ है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close