उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने बजट की गिनाई खूबियां, कहा, किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगा बजट

नोएडा: मंगलवार को नोएडा सेक्टर 6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने बजट को किसानों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद बताया। मंत्री ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में बजट का बहुत योगदान होता है। केंद्र सरकार द्वारा जारी यह बजट देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
मंत्री ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के बीच में जाकर बजट के फ़ायदे बताएँ। लगातार तीसरे साल मनरेगा का बजट कम होने के सवाल को मंत्री ने टाल दिया। मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी की और लोगों को इस बार के बजट की महत्वता बताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

मंगलवार को नोएडा सेक्टर 6 के इंदिरा गांधी कला केंद्र में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स रखी। कॉन्फ़्रेन्स में राज्य मंत्री ने बताया की इस बार के बजट में आम जनता के लिए क्या ख़ास है। मंत्री ने कहा इस बार के बजट में अनाज पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे किसानों को बहुत फ़ायदा मिलेगा। इस बार का बजट देश की प्रगति में महत्वपुर्ण भूमिका निभाएगा बजट में आम जनता के हित में फैसले लिए गए है। मंत्री जी ने बताया वह किसानों के बिच में जाकर बजट के फ़ायदे बताएँगे और किसानों को बजट का फायदा कैसे मिल सकेगा यह समझाएंगे। लगातार तीसरे साल मनरेगा का बजट कम होने पर जब लोगों ने मंत्री जी से सवाल पूछे तो मंत्री जी ने घुमा फिराकर जवाब दिया। मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और लोगों को इस बार के बजट की महत्वता बताई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close