×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चिलचिलाती धूप में आम्रपाली घर खरीदारों का प्रदर्शन, फ्लैट कैंसिलेशन और रिसीवर ऑफिस की मनमानी पर जताया आक्रोश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली प्रोजेक्ट्स के पीड़ित घर खरीदारों ने शनिवार को लगभग 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कोर्ट रिसीवर ऑफिस के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फ्लैट कैंसिल करने, स्टाफ के दुर्व्यवहार और झूठे आश्वासनों के चलते उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।

फ्लैट कैंसिलेशन पर जताई नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के बावजूद कोर्ट रिसीवर ऑफिस से केवल झूठे आश्वासन ही मिले हैं।

खरीदारों का आरोप है कि कई ऐसे लोग जिनका 80-100% भुगतान हो चुका है, उनके फ्लैट भी बिना स्पष्ट कारण के कैंसिल कर दिए गए हैं। कुछ मामलों में तो फ्लैट को दोबारा बेच भी दिया गया है, जो कि सीधा अन्याय है।

रिसीवर ऑफिस हमारे धैर्य की परीक्षा न ले” – नेफोवा अध्यक्ष

घर खरीदारों की संस्था नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कोर्ट रिसीवर ऑफिस की तानाशाही और ढुलमुल रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो अगली बार उग्र प्रदर्शन किया जाएगा, और जरूरत पड़ी तो जंतर-मंतर पर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।

मानवीय व्यवहार और पारदर्शिता की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट रिसीवर ऑफिस से मांग की है कि वह खरीदारों के साथ अमानवीय व्यवहार बंद करे और फ्लैटों की स्थिति जल्द स्पष्ट करे।

साथ ही स्टाफ के व्यवहार में सुधार लाने और अनावश्यक बार-बार बुलाने की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग की गई।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close