उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

लोकार्पणः मुख्यमंत्री ने दिया 1670 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

किन-किन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा को उपहार दिया, कितने दिनों का दौरा था मुख्यमंत्री का

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिनों के दौरे के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा को 1670 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का उपहार दिया है। उन्होंने अपने इन दो दिनों के दौरे के दौरान जहां गौतमबुद्ध नगर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की वहीं डाटा सेंटर योट्टा-1 का लोकार्पण भी किया।

इन परियोजनाओं का दिया उपहार

 डाटा सेंटरः ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में डाटा सेंटर बना है। इसमें 7000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसकी क्षमता 30 मेगावाट आईटी लोड की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को इसका लोकार्पण किया।

गंगाजल परियोजनाः ग्रेटर नोएडा के लिए 85 क्यूसेक गंगाजल की परियोजना का मंगलवार को मुख्यमंत्री ने उपहार दिया है। इससे गंगाजल की आपूर्ति शुरू तो होगी ही पेयजल की समस्या का काफी हद समाधान भी होगा।

फ्लैटेड फैक्टरीः यूपीसीडा ने कासना साइट-5 में फ्लैटेड फैक्टरी का उच्चीकरण किया है। इस परियोजना का भी ग्रेटर नोएडा को उपहार स्वरूप मिला है।

बस टर्मिनलः नोएडा के सेक्टर-82 बस टर्मिनल 31 हजार वर्ग मीटर में बना है। इसमें 40 बस और 622 कार की पार्किंग की व्यवस्था है। यह नोएडा के हिस्से में आया है।

इंटीग्रेटिड कमांडः इंटीग्रेटिड कमांड कंट्रोल सेंटर सेक्टर-94 में में बनाया गया है। 76 स्थानों पर इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कोंडली अंडरपासः नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-152 कोंडली-सफीपुर अंडरपास भी उपहार स्वरूप मिला है। इससे कई सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा।

बहलोलपुर अंडरपासः नोएडा के सेक्टर-69 बहलोलपुर गांव के पास अंडरपास का लोकार्पण भी मंगलवार को मुख्यमंत्री ने किया। यहां से आवागमन करने में लोगों को आसानी होगी।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटः एसबीआर तकनीक पर 162 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-168 में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार है। इसकी क्षमता 100 एमएलडी है। यह परियोजना भी मुख्यमंत्री ने लोगों को समर्पित की।

बिसरख लिंक मार्गः करीब 32 करोड़ रुपयों की लागत से बने 900 मीटर लंबे बिसरख रोड का निर्माण कार्य हुआ है। यह सड़क एफएनजी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ती है। यहां दो अंडरपास बने हैं।

चिल्ड्रन पार्कः सेक्टर-33ए में चिल्ड्रन पार्क का काम पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। यहां दिल्ली से बच्चे आते हैं। पार्क 14 साल के बच्चों के लिए लिहाज से बनाया गया है। इनके अलावा सेक्टर-29 में 60 एमएलडी क्षमता का एसटीपी लोगों को मिला।

बिजलीघरः नोएडा सेक्टर-67 में 132/33 केवी बिजलीघर से बिजली समस्या से निजात मिल सकेगी।

एसटीपी नोएडाः सेक्टर-123 में 80 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इस पर करीब 131 करोड़ खर्च होंगे।

अधूरी परियोजनाओं को किया शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया। वे ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पिछली सरकारों के कामकाज पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय वह समय ऐसा होता था तब माफियाओं और गुंडों का राज होता था। काम केवल कागजों में दिखता था। धरातल पर कोई काम नहीं होता था। आज नोएडा व ग्रेटर नोएडा को देश ही नहीं विदेश भी पहचान रहा है। विदेशी लोग उत्तर प्रदेश में आकर यहां पर निवेश कर रहे हैं। वे सुरक्षित हैं। हम निवेशकों को सुरक्षा भी दे रहे हैं। निवेशक हम पर भरोसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार ने प्रदेश को बदला है। अन्य प्रदेशों में आप जाते ही कहेंगे कि हम बेहतर प्रदेश से होकर गुजरे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर जिला गौतम बुध नगर के सांसद डा.महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी आदि भी मौजूद रहे। जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग पहुंचे थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close