crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

वारदातःसुपरटेक इको विलेज-1 में श्रमिक की हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

देर रात शराब पीने के दौरान दो श्रमिकों में हुआ था झगड़ा, एक ने दूसरे पर हथौड़े से किया था वार

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज-वन सोसायटी में श्रमिकों के बीच हुए झगड़े और इसमें एक की हत्या के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वह इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश में तो यह हत्या नहीं की गई है।

क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज-ए सोसाइटी में देर रात दो मजदूर शराब पीते समय आपस में झगड़ा करने लगे। इसमें एक मजदूर ने दूसरे पर हथौड़े से वार कर दिया। इसमें एक मजदूर की जान चली गई थी। सुपरटेक इको विलेज-1 के के-1 टावर के फ्लैट नंबर 204 में

इंटीरियर डेकोरेशन का काम चल रहा था। इसके लिए कुछ मजदूर लगाए गए थे। रात में दो मजदूरों में शराब पीते समय झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर हथौड़े से वार कर दिया। इससे सुशील नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या कहती हैं एडीसीपी अंकिता शर्मा

इस पूरे मामले पर एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकिता शर्मा ने कहा कि बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में दोनों मजदूर इंटीरियर डेकोरेशन का काम कर रहे थे। काम करते के बाद वह शराब पीते समय झगड़ा करने लगे। झगड़े में एक ने दूसरे पर हथौड़े से बार कर दिया। जिसमें सुशील नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या वजह रही कि दोनों में झगड़ा हुआ। कहीं ऐसा तो नहीं कि इनमें पुरानी रंजिश थी, इस पूरे विषय पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close