उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

बढ़ाया मानः ग्रेटर नोएडा की बिटिया ने जीता स्वर्ण पदक

क्षेत्र के लोग खुश, लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा। केरल में 21 वें जूनियर नेशनल वुशू में ग्रेटर नोएडा के दादरी करन विहार की रहने वाली बिटिया शिवानी प्रजापति ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। उसकी इसकी जीत से प्रदेश, क्षेत्र एवं उसके परिवार का नाम रोशन हुआ है।

क्षेत्र के लोग खुश, भव्य स्वागत किया

ग्रेटर नोएडा की इस बिटिया शिवानी प्रजापति  इस उपलब्धि से से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने शिवानी के गोल्ड मेडल जीतने पर उसके वापस होने पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर स्वागत किया।

आठ साल से कड़ी मेहनत कर रही थी

शिवानी का मामा भाजपा नेता बबलू गोला ने बताया की शिवानी प्रजापति निरंतर आठ वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रही थी। क्षेत्र की प्रतियोगिताओं में उसने सैकड़ों पदक हासिल किए हैं।

विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करना लक्ष्य

शिवानी ने एक बातचीत में कहा कि उसे इस क्षेत्र में अभी आगे और लम्बा रास्ता तय करना है। उसका देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करना ही लक्ष्य है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close