crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा वेस्ट

बढ़ी मुसीबतः सांसद महेश शर्मा को जान से मारने की धमकी व भद्दी गालियां देना राहुल को पड़ा भारी

गाजियाबाद जिले की लोनी थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात किया गिरफ्तार, अस्पताल का संचालक भी है आरोपी  

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डा.महेश शर्मा को भद्दी-भद्दी गालियां और उन्हें जान से मारने की धमकी देना राहुल त्यागी को भारी पड़ गया। गाजियाबाद जिले की लोनी थाने की पुलिस ने उसे सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

गाजियाबाद निवासी राहुल त्यागी ने सोमवार को फेसबुक लाइव आकर डा.महेश शर्मा को भद्दी-गालियां देने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसका विडियो तेजी से वायरल हुआ। इस मामले को भी मीडिया ने खूब उछाला। परिणाम स्वरूप गाजियाबाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और विडियो की जांच शुरू कर दी। जांच में विडियो को सही पाया गया। लोनी थाने की पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया।

डा.महेश शर्मा को क्यों दी गाली

नोएडा के थाना फेज-2 के अंतर्गत सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के निवासी श्रीकांत त्यागी का सोसायटी की ही निवासी एक महिला दुर्व्यवहार करने का विडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस विडियो को मीडिया समेत विभिन्न समाज और कुछ राजनीतिक दलों ने गंभीरता से लिया था। इस विडियो को संज्ञान लेकर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक और गुंडा एक्ट की धाराओं के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। कुछ दिन भूमिगत रहने के बाद उसकी गिरफ्तारी मेरठ से हुई थी। वह अभी जेल में बंद है। इस मामले को त्यागी समाज के कुछ लोगों ने श्रीकांत त्यागी और उसकी पत्नी के उत्पीड़न के रूप में लिया। इस मुद्दे पर उन्होंने दो दिन पहले भंगेल के रामलीला मैदान में महापंचायत की थी। महापंचायत में शामिल लोगों ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी और पत्नी के उत्पीड़न के पीछे सांसद महेश शर्मा को माना। इससे त्यागी समाज समेत राहुल त्यागी महेश शर्मा से नाराज है। इसी नाराजगी में उसने फेसबुक पर लाइव होकर डा.महेश शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही भद्दी गालियां दी थी।पता चला है राहुल त्यागी अपना अस्पताल भी चलाता है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close