नोएडा

तुर्की से लौटा भारत बचाव दल, भारत को याद रखेंगी तुर्की की आने वाली पीढ़ियां

नोएडा : तुर्की में आए भूकंप से 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में तुर्की में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत से बचाव दल को तुर्की के लोगों की मदद के लिए भेजा था। भारत से भारतीय वायुसेना और डॉग स्क्वॉड मलबे में दबी जिंदगियों को ढूंढने के लिए भेजे गए थे। भारत बचाव दल तुर्की से वापस लौट आया है।

बचाव दल ने लौटकर जो बताया वह बातें सभी भारतीय को जानना जरुरी है। नरेंद्र मोदी ने (Operation Dost) में शामिल जवानों से बातचीत की। जवानों ने बताया जब वह लौट रहे थे तो तुर्की के लोग रो रहे थे। तुर्की के लोगों ने कहा की भारतीय जवानों का योगदान हमारी आने वाली पीढ़ी भी याद रखेगी।

बातचीत में नरेंद्र मोदी ने पूछा डॉग स्क्वॉड भी आपके साथ गया था वहा ठंड ज्यादा थी। वहा उनकी हेल्थ कैसी रही? जवानों ने कहा हमारे सभी डॉग वहा ठीक रहे और डॉग ने बहुत अच्छा काम किया। डॉग ने भोंककर इंसान के जीवित होने का संदेश दिया इसी तरह डॉग स्क्वॉड ने तुर्की के लोगों की जान बचाने में मदद की।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close