×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

23 साल की जाह्नवी बनेंगी भारत की अंतरिक्ष यात्री, 2029 में मिशन लॉन्च

नोएडा: गोदावरी जिले की रहने वाली 23 वर्षीय जाह्नवी डांगेती साल 2029 में अंतरिक्ष की यात्रा करने जा रही हैं। उन्हें अमेरिका के टाइटन्स स्पेस मिशन के लिए चुना गया है।

इस मिशन के तहत जाह्नवी दो बार पृथ्वी की परिक्रमा करेंगी और करीब तीन घंटे तक शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) का अनुभव करेंगी।

2029 में अमेरिका से होगी उड़ान

यह अंतरिक्ष यात्रा 2029 में अमेरिका से शुरू होगी और अंतरिक्ष यात्री ऑर्बिटल पोर्ट स्पेस स्टेशन तक पहुंचेंगे। इस दौरान जाह्नवी को अंतरिक्ष से दो बार सूर्योदय और दो बार सूर्यास्त देखने का मौका मिलेगा।

पंजाब से की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

जाह्नवी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई स्पेस-रेलेटेड प्रोजेक्ट्स में भाग लिया था।

NASA से भी जुड़ चुकी हैं जाह्नवी

जाह्नवी पहले भी NASA के International Air and Space Program का हिस्सा रह चुकी हैं, जिससे उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

जाह्नवी को अब तक कई महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं।

NASA के स्पेस ऐप्स चैलेंज में पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

ISRO से यंग अचीवर्स अवॉर्ड

2026 में शुरू होगी अंतरिक्ष की ट्रेनिंग

वह 2026 में नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री कर्नल विलियम मैकआर्थर के मार्गदर्शन में अपनी स्पेस ट्रेनिंग शुरू करेंगी।

परिवार और बचपन से जुड़ी प्रेरक कहानी

जाह्नवी के माता-पिता – पद्मश्री और श्रीनिवास – कुवैत में नौकरी करते हैं। जाह्नवी ने बताया कि जब वह सिर्फ 11 साल की थीं, तब पहली बार उन्होंने NASA का नाम सुना था और तभी से उनका रुझान स्पेस साइंस की ओर बढ़ा। अब उनका सपना हकीकत बनने जा रहा है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close