×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

अंतरिक्ष की ओर भारत का अगला कदम: 2027 में मानव अंतरिक्ष उड़ान!

नोएडा : भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ा मुकाम हासिल करने की तैयारी में है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख वी. नारायणन ने हाल ही में घोषणा की कि भारत 2027 की पहली तिमाही में अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान को अंजाम देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके साथ ही ISRO ने वर्ष 2025 को ‘गगनयान वर्ष’ घोषित किया है।

गगनयान मिशन की तैयारी जोरों पर

वी. नारायणन ने बताया कि इसरो दिसंबर 2025 तक ‘व्योममित्र’ नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ पहला मानव रहित मिशन लॉन्च करेगा। इसके बाद दो और मानव रहित मिशनों को अंजाम दिया जाएगा, जो मानव मिशन की तैयारी का हिस्सा हैं।

स्पैडेक्स मिशन की सफलता

स्पैडेक्स मिशन की सफलता पर ISRO प्रमुख ने संतोष जाहिर किया। इस मिशन के तहत PSLV रॉकेट द्वारा दो छोटे स्पेसशिप अंतरिक्ष में भेजे गए, जिनका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करना था। इस मिशन के लिए 10 किलो ईंधन का प्रबंध किया गया था।

नए मिशनों की लंबी सूची

वर्ष 2025 में ISRO कई बड़े मिशनों को लॉन्च करेगा, जिनमें अमेरिका की NASA के साथ मिलकर बनाया गया सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट मिशन भी शामिल है। इसे भारत के स्वदेशी लॉन्च व्हीकल से लॉन्च किया जाएगा। ISRO हर महीने एक प्रक्षेपण की योजना बना रहा है, जो उसकी तकनीकी क्षमता और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है।

भारत की वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में मजबूत उपस्थिति

अब तक ISRO ने 7200 अंतरिक्ष मिशन पूरे कर लिए हैं और लगभग 3000 परीक्षण अभी लंबित हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और 2027 की मानव अंतरिक्ष उड़ान इसकी ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close