×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नोएडा पुलिस की हिरासत में इंफ्लुएंसर अजीत भारती, CJI पर की थी टिप्पणी

नोएडा: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अजीत भारती को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, अजीत भारती पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ एक विवादित वीडियो बनाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह कार्रवाई नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजीत भारती के वायरल वीडियो में CJI को धमकी और भड़काऊ बयान देने का मामला सामने आया था। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की और इंफ्लुएंसर को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल अजीत भारती से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को वीडियो में कही गई बातों के पीछे जनभावनाओं को भड़काने और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाने के संकेत मिले हैं।

नोएडा पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग बता रहे हैं, जबकि कई अन्य नागरिकों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के कदम की सराहना की है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close