उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

निरीक्षणः एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री, तैयारियों का लिया जायजा

वर्ल्ड डेयरी सम्मिट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से ली जानकारी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ग्रेटर नोएडा स्थित वर्ल्ड डेयरी सम्मिट-2022 स्थल इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे। उन्होंने वर्ल्ड डेयरी सम्मिट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उनके साथ भाजपा केे नेताओं समेत कई अधिकारी भी थे।

उन्होंने यहां वर्ल्ड डेयरी सम्मिट के लिए की गई तैयारियों का जायजा और एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। वर्ल्ड डेयरी सम्मिट का आयोजन भारत के उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा 48 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। सम्मिट के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। वे 12 सितंबर सोमवार को सम्मिट की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ

राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट हेलीकाप्टर से पहुंचे थे। वहां पर उनका भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज रविवार को यहां पहुंचे हैं।

इस मौके पर उनके स्वागत करने वालों में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व अन्य अधिकारियों ने किया। वे यहां केवल 45 मिनट ठहरे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close