उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

निर्देशः यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने दी दनकौर के बाईपास रोड की स्वीकृति

किसान एकता संघ व प्राधिकरण के बीच हुई बैठक में किसानों की अन्य विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा

ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण ने किसान एकता संघ के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान दनकौर के बाईपास रोड की  स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने दी है।

सोमवार 29 अगस्त को  किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिला। किसान एकता संघ और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में इस बाईपास की स्वीकृति मिली।

किसान एकता संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि क्षेत्र के किसानों खासतौर से इंटरचेंज से प्रभावित किसानों को  3640 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा, किसानों का 64.7 प्रतिशत मुआवजा, आवादी निस्तारण, गांवों के विकास से संबंधित स्ट्रीट लाइट मार्ग आदि समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मिला। किसान एकता संघ और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में उपरोक्त समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र सिंह, ओएसडी महराम सिंह आदि शामिल थे। बैठक में दनकौर के बाईपास से खेड़ादेवत का रोड और दनकौर का श्मशान घाट की भी स्वीकृति मिली। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दनकौर के बाईपास के जल्दी से जल्दी बनाया जाए। किसान एकता संघ की ओर से बैठक में सोरन प्रधान, बृजेश नवादा, सतीश कनारसी, अरविंद सेक्रेटरी, जीतन नागर, आशु अटटा, विक्रम नागर, शयामवीर सिंह, सुभाष भाटी,विदेश नागर, दुर्गेश शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close