उत्तर प्रदेशलखनऊ

निर्देशः अग्निकांड दुर्घटनाओं में जन-धन की क्षति को कम करने का प्रयास करें

अग्निकांड दुर्घटनाओं को अधिक गम्भीरता से ले अधिकारी, रोकने करें भरपूर प्रयास, अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों सहित कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अग्निकाण्ड की दुर्घटनाओं में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करने के लिए और अधिक गम्भीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों सहित न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें।

सख्त हिदायत

मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी है कि प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं आदि में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाएं। साथ ही, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित सघन जांच पड़ताल हो। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं आपात सेवा के रूप में स्थापित किए जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया है।

गृह सचिव ने दी जानकारी

प्रमुख सचिव, गृह संजय प्रसाद ने यह जानकारी दी और बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस को निर्देशित किया गया है कि वह अग्निकाण्ड से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एक सशक्त कार्ययोजना बनाकर मुख्यमंत्री के लिए शासन को तीन दिन में प्रस्तुत करें। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस से यह भी अपेक्षा की गई है कि वह शासन की प्राथमिकताओं के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की भी समीक्षा करें।

एनओसी के सिलसिले में भी निर्देश

शासन द्वारा अग्निशमन एनओसी एवं अग्निसुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भेजे गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मॉल्स, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी स्कूलों व कॉलेजों आदि में भी समुचित अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था हेतु मानक के अनुरूप कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा अग्निशमन विभाग को और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाया गया तथा सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था कराई गई है। फायर सर्विस में अनापत्ति निर्गमन प्रक्रिया का आवेदकों की सुविधा के लिए सरलीकरण किया गया है। भारत सरकार द्वारा प्रसारित मॉडल फायर एण्ड इमरजेंसी सर्विस बिल 2019 का अंगीकरण किये जाने की भी कार्यवाही हुई है। तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के अस्थाई संचालन का लक्ष्य भी शत-प्रतिशत पूर्ण करते हए सभी तहसील मुख्यालयों पर फायर टेण्डर मय स्टाफ स्थापित करा दिए गए हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close