×
Uncategorized

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आज होगी इंटरनेशनल बॉक्सर निखत की प्रतिष्ठा दांव पर, फाइनल में भिड़ेंगे देश के 10 खिला​ड़ी

फाइनल में मारी एंट्री, भारत के रिकॉर्ड 15 मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक के लिए करेंगे दावा पेश

विश्व चैंपियन जैसमिन लम्बोरिया (57 किग्रा) और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन (51 किग्रा) ने बुधवार को विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबलों में जगह बनाई, जबकि मेज़बान भारत ने गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबलों के लिए रिकॉर्ड 15 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही चैंपियनशिप में जैसमिन ने कज़ाख़स्तान की पूर्व एशियन यूथ चैंपियन उल्ज़ान सरसेनबेक पर 5–0 की एकतरफ़ा जीत दर्ज की है। अब वह फाइनल में पेरिस ओलंपिक पदक विजेता वू शिह यी से भिड़ेंगी। निखत ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत को सत्र 7 में ‘ट्रिपल जीत’ दिलाई। निखत ने गनीएवा गुलसेवर के खिलाफ नियंत्रित लेकिन आक्रामक मुक्केबाज़ी दिखाते हुए लगातार अपने तेज़ लेफ्ट हुक जमाए। उनके साथ सचिन सिवाच (60 किग्रा) और हितेश गुलिया (70 किग्रा) ने भी शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। सचिन ने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और दूरी बनाकर विपक्षी को मात दी।

पवन (55 किग्रा) और जदुमणि (50 किग्रा) ने भी शानदार जीत दर्ज की है। जुगनू (85 किग्रा) 5–0 से हारकर बाहर हो गए, जबकि नीरज फोगाट (65 किग्रा) ने ओलंपिक पदक विजेता चेन निएन-चिन के खिलाफ साहसी खेल दिखाते हुए 3–2 से बेहद करीबी मुकाबला गंवाया है। सुमित (75 किग्रा) को पोलैंड के मिखाल जार्लिंस्की से 4–1 की हार झेलकर कांस्य से संतोष करना पड़ा।

15 भारतीय मुक्केबाज़ों के फाइनल में पहुँचने के साथ ही भारत ने कुल 20 पदकों की झड़ी लगा दी। अरुंधति बनाम अज़ीज़ा ज़ोकीरोवा, नूपुर बनाम ओल्तिनोय सोतिम्बोएवा, मिनाक्षी बनाम फ़ोज़िलोवा फ़र्ज़ोना और नरेंद्र बनाम नॉकआउट विशेषज्ञ खलीमजोन ममासोलिएव जैसी हाई-वोल्टेज भिड़ंतें शामिल हैं। जदुमणि और पवन का असिलबेक जलिलोव और समंदर ओलिमोव का सामना होगा।

प्रीति का इटली की सिरिन चार्राबी से मुकाबला होगा जबकि पर्वीन का जापान की आयाका तागुची से सामना होगा और पूनम का पोलैंड की मौजूदा विश्व चैंपियन अगाता काजमार्स्का से कड़ा मुकाबला शामिल है। पुरुष वर्ग में अंकुश फांगल इंग्लैंड के शिट्टू ओलाडिमेजी से भिड़ेंगे, जबकि अभिनाश जम्मू जापान के अनुभवी शियों निशियामा से भिड़ेंगे।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close