उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ, हरियाणा से लड़ सकते हैं चुनाव

दिल्ली(मुकेश पंडित ) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश पहलवान और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले विनेश ने रेलवे में अपनी नौकरी से त्यागपत्र भी दे दिया। विनेश और बजरंग पूनिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

पार्टी में शामिल होने से पहले विनेश और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर भेंट की। बाद में उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की औपचारिकता पूरी की।

कांग्रेस ने हमारे आंसुओं का समझा: विनेश
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है। जिस समय हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, कांग्रेस हमारे दर्द को समझ रही थी और हमारे दुख में साथ खड़ी थी।
कांग्रेस देश को करेगी मजबूत : बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर दोनों के साथ एक तस्वीर साझा की है।
हरियाणा में लड़ सकते हैं चुनाव
हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों के किस्मत आजमाने कि अटकलें हैं। इसब बार चुनाव में कांग्रेस की काफी बेहतर संभावनाएं हैं, ज्यादातर सर्वे भी हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में आंकड़े दे रही है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो रहा है। टिकटों की घोषणा के बाद भाजपा में जिस तरह विद्रोह और इस्तीफों की बाढ़ सी आई है, इसे लेकर भी कांग्रेस काफी उत्साहित हैं। हालांकि कांग्रेस ने अब तक कोई लिस्ट जारी नहीं की है, कांग्रेस आशंकित है कि कहीं टिकटों की घोषणा के बाद पार्टी में भाजपा जैसी स्थिति न पैदा हो जाए। जिसका असर कांग्रेस की संभावनाओं पर पड़ सकता है

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close